बड़ौत (बागपत)।
सेंट आरवी कांवेंट स्कूल मेें शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा। इस मौके पर मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
डायरेक्टर अनुराग जैन व निर्देशिका चारू जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों भव्या, निखिल, सांची, समीक्षा, अदिति, अविका, जानवी, रेशु, परी, खुशी, नव्या, रिया, तनवी, यशी, वंशिका, इशिका, हनी, वंश, सलोनी, दीपांशी, तमन्ना, रेणु, फतिमा, श्रेन्या, मोक्षी, अवनी, नमन, मोहनी आदि ने श्रीकृष्ण, राधा, झांसी की रानी, नेताजी सुभाषचंद बोस, महात्मा गांधी आदि की वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुति दी। मेधावियों को डायरेक्टर अनुराग जैन व चारू जैन ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आकाशदीप, प्रदीप शर्मा, निर्दोष, विशाल, इशान, सुषमा, रीतू तोमर, मिनी, शिवानी, प्रार्थना, वर्षा शर्मा आदि का योगदान रहा।
उधर, एल्पाइन पब्लिक स्कूल मेें भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ प्राचार्या संतोष तोमर ने किया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दीं। इच्छा तोमर, अक्षय तोमर, अनोखी, यश, सृष्टि, विनिका, वाणी, नितीश, खुशी का योगदान रहा। रेजोनन्स पब्लिक स्कूल बिजरौल में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक प्रवीण कुमार, कोआर्डिनेटर सविठा पंवार, सुबोध शर्मा, अनुज तोमर, अंशु चौहान, शालिनी, सुमन राणा, पूजा शामिल रहे। उधर, आदिव्य पब्लिक स्कूल मेें कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सचिन तोमर ने किया। इस अवसर पर गुलफाम, अक्षय, एकता शर्मा, सीमा शर्मा, चंचल शर्मा, उर्वशी, नीशू शर्मा शामिल रहे।