गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मारे गए बच्चों को दी श्रद्धांजलि
बड़ौत (बागपत)।
नगर की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि दी।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा गोरखपुर की दर्दनाक घटना है। उन्होंने घटना मेें दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक मासूमों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इसमें राजीव तोमर, रणपाल, अनुज, शिखा, दीपिका, सोनम, उमा आदि रही।
गायत्री देवी कॉलेज में आयोजित शोकसभा मेें प्रबंधक और भाजपा नेता डॉ. पुष्पेंद्र तोमर और निदेशक कपिल तोमर ने कहा गोरखपुर की घटना सुनते ही दिल कांप उठता है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद व घायलों को मुआवजा दिलाने की मांग की। श्रद्धांजलि सभा मेें पिंकी, ज्योति, पूनम, सुनीता, रूबी, नीलम, अनिकेता, प्रियंका आदि रही। वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि दी।
दूसरी तरफ रालोद कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन खत्म होने से मासूम बच्चों की मौत होने से रोष प्रकट किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विक्रम पांचाल, कंवरपाल, अमित, ओमबीर ढाका, अनिरूद्ध शर्मा, अजहर, उस्मान खान मौजूद रहे।