राष्ट्रीय धर्म पदयात्रा का बरनावा में स्वागत
बिनौली (बागपत)। श्री अहिंसा बाल समिति सरधना के तत्वावधान में शुक्रवार को सरधना के श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई दसवीं राष्ट्रीय धर्म पदयात्रा का बरनावा और बिनौली गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
पदयात्रा के अध्यक्ष दीपक जैन, संयोजक योगेश जैन, प्रेरित जैन ने बताया कि सरधना से राष्ट्रीय धर्म पदयात्रा का शुभारंभ सीओ सरधना दिनेश कुमार शुक्ला ने झंडी दिखाकर किया है। पदयात्रा में धनपाल जैन, पंकज जैन, मंगल सेन, सुनील जैन, पुनीत जैन, अभिषेक, नितिन, आशीष सहित 225 जैन समाज के लोग, महिलाएं व बच्चे शामिल है। पदयात्रा रात्रि मेें पिलाना गांव मेें विश्राम करेगी। शनिवार को बड़ा गांव के जैन मंदिर में पहुंचकर 24 वें तीर्थकर भगवान पारसनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाएगी। शुक्रवार को गुरुकुल के संस्थापक ब्रह्मचारी अतुल भैय्या के नेतृत्व में समाज के लोगों ने बैंडबाजों के साथ पदयात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने में राकेश, गौतमचंद जैन, मास्टर चंद्रकांत, कुलश्रेष्ठ, क्षितिज कुलेष्ठ, विशाल, पूनम, गीता, स्वाति, विक्की, विकास, देवेंद्र, अजित शामिल रहे। उधर, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा मेें शुक्रवार को भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक की पूर्व संध्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में संदीप जैन, संजय जैन, पंकज जैन, राजवीर, वीरेंद्र शामिल रहे।