फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के 1915.85 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विधायक सहेंद्र सिंह चौहान के प्रयासों से छपरौली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 1915.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, लोक निर्माण मंत्री एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से मिलकर छपरौली विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा से अवगत कराया था। उनके प्रयासों से किशनपुर बराल-गांगनौली वाया दोघट-पुसार होते हुए बरनावा तक मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति शासन द्वारा मिल गई है। इसके लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा 1915.85 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया कि वे क्षेत्र के विकास में लगातार कार्य कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें