फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएस की निगरानी में होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस की निगरानी में होगा जलाभिषेक
विज्ञापन


बागपत। कांवड़ यात्रा पर आतंकी साया होने की सूचना के साथ पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। पुरा गांव के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक इस बार एटीएस की निगरानी में होगा। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की मांग की है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लाखों कांवड़िया पुरा में जलाभिषेक करते हैं।
गांव पुरा के परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर 20 जुलाई से चार दिन कांवड़ मेला होगा। प्रत्येक वर्ष यहां लाखों कांवड़िया जलाभिषेक करते हैं। इस बार कांवड़ यात्रा पर आतंकी खतरा है। इस कारण हरिद्वार से चलकर मेरठ और बागपत पहुंचने वाले कांवड़ियों की विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। सड़कों पर वाहनों के आवागमन पर 15 जुलाई से आंशिक प्रतिबंध शुरू होगा, लेकिन 19 से 23 जुलाई तक जनपद की मुख्य सड़कों पर वाहन पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 20 जुलाई से शुरू होने वाले चार दिवसीय मेले की सुरक्षा की तैयारी की जा रही है। इस बार मेले और जलाभिषेक के दौरान एटीएस की टीम भी मौजूद रहेगी। बम डिस्पोजल स्कवॉयड की डिमांड की गई है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

चार एएसपी और 625 सिपाहियों की जरूरत
मेले की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पुलिस अफसरों की मांग की गई है। पुलिस के अनुसार मेले की व्यवस्था के लिए एएसपी चार, डीएसपी 11, इंस्पेक्टर 24, दरोगा 128, महिला दरोगा 18, हेड कांस्टेबल 197, हेड कांस्टेबल महिला 17, कांस्टेबल 625, कांस्टेबल महिला 42, एलआईयू दरोगा चार, एलआईयू हेड कांस्टेबल आठ, एलआईयू कांस्टेबल 12, दरोगा यातायात 11, हेड कांस्टेबल यातायात 24, कांस्टेबल यातायात 34, घुड़सवार पुलिस आठ, टियर गैस स्कवॉयड छह, एंटी माइंस टीम एक, पीएसी दो कंपनी, बाढ़ राहत पीएसी दो प्लाटून, बम डिस्पोजल स्कवॉयड दो दस्ते, होमगार्ड 530, फायर टैंकर पांच, दूरबीन 13, स्टीमर बोट दो, सीसीटीवी कैमरे 35, ड्रॉन कैमरा दो की मांग की गई।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में खुराफातियों पर रखे नजर
दाहा। दोघट थाना प्रभारी चितवन कुमार ने दाहा पीएचसी पर शांति समिति की बैठक की। उन्होंने ने कहा श्रावण कांवड़ यात्रा में शांति व्यवस्था बनाई जाए। खुफातियों पर नजर रखी जाएगा। इस मौके पर प्रधान देवेंद्र, राजीव, तरसपाल, शिवकुमार, विकास, राजकुमार, कपिल, इंद्रपाल, इलम सिंह, जगमेहर, दरयाव सिंह, सरताज, नूरहसन, हरपाल, सुनीता, जबरद्दीन, इब्राहिम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें