फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से होगी कांवड यात्रा की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कांवड़ यात्रा में अफसर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। इसके लिए सिविल पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। हेलीकॉप्टर से भी कांवड़ियों की निगरानी की जाएगी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वहां पर एक कोतवाली और पांच अस्थाई चौकी का बनाई जाएगी।
विज्ञापन

श्रावणी कांवड़ यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन सतर्क है। इसके लिए अभी से ही मंथन शुरू कर दिया। शुक्रवार को एसपी डी प्रदीप कुमार ने पुरा महादेव मंदिर और कांवड़ यात्रा का भ्रमण किया था। डीजीपी सुलखान सिंह ने मेरठ के अफसरों के साथ मीटिंग ली। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए है। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 21 जुलाई से शुरू होने वाले चार दिवसीय मेले की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इतना ही नहीं हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी। एसपी डी प्रदीप कुमार का कहना है कांवड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। मंदिर परिसर में एक कोतवाली और पांच अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएगी। कांवड़ मार्गों में पर्याप्त पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान खुराफातियों पर नजर रखने के लिए पुलिस वाले सिविल ड्रेस और कांवड़ियों की वेषभूषा में रहेंगे, ताकि उनको आसानी से पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें