फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग में भारत आज भी विश्व गुरु: बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पशुधन, लघु सिंचाई एवं मत्स्य मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा योग में भारत विश्व गुरु है। योग के माध्यम से मनुष्य शरीर को स्वस्थ रखता है। योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, थकान, चिंता संबंधी विकार और तनाव को कम करने में सहायक है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सम्राट पृृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के हॉल में आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल को सम्मानित किया। गौरीपुर निवाड़ा के ट्रेंड बच्चों ने योग के विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन किया। अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन्न, पादहस्तासन, अर्ध उष्ट्रासन, शसांकासन्न, रक्षासन, दंडासन, निरासन, पदमासन, सूर्य नमस्कार, ऊटासन, चटासन योग क्रियाएं शामिल रही। पशुधन मंत्री ने भी यौगिक क्रियाएं की। उन्होंने जन जन एवं घर घर योग पहुंचाने में योग गुरु बाबा रामदेव की प्रशंसा की।
डीएम भवानी सिंह खंगारौत और सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा नियम से योग किए जाएं तो शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही समाज से आधी बीमारियां दूर हो जाएगी। प्राणायाम करने से हमारा चित शांत होता है। उधर, कॉलेज में लखनऊ में रमाबाई मैदान में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लखनऊ से देखा गया। इसमें अपर जिलाधिकारी लोकपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मिश्रा, बीएसए योगराज सिंह, एएसपी मौजूद रहे। भारत स्वाभिमान न्यास की डॉ. सुनीता जैन, सरिता चौधरी, प्रदीप कुमार ने योग अभ्यास कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, मनोज मलिक, योगेंद्र सिंह, जयप्रकाश रूहेला, जसविंद्र सिंह, छविराम सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन

दोघट । कस्बा टीकरी में आपकी अपनी समिति के तत्वावधान में पक्की चौपाल पर योग दिवस आयोजित हुआ। योग शिक्षक शिक्षक अमित कुमार ने योग का अभ्यास कराया। अरुण राठी ने योग के विषय में बताया। अध्यक्षता राठी खाप के चौधरी बाबा ब्रहम सिंह और संचालन अरुण राठी ने किया। मेधावी बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें शौदान राठी, शिवकुमार राठी, धर्मवीर राठी, आनंद राठी, सत्यपाल सिंह, चरण सिंह, वीरपाल सिंह, नरेश पाल सिंह, विजयपाल राठी, रणधीर, पंकज राठी आदि रहे। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी यहां योग किया। इनमें जगदीप ठाकुर, राहुल सिंह, भवी कश्यप, गुरप्रीत सिंह, राकेश चौहान, कुलदीप कंडेरा मौजूद रहे।
बागपत। बीआरसी बागपत परिसर में भी योग दिवस मनाया गया। राजकुमार शर्मा एवं अशोक अंतिल ने योग के विषय में बताया। यहां पर परवीर, विशंबर सिंह, वेदप्रकाश, ब्रजभूषण, अमित, हरेंद्र, लोकेश, महेंद्र सिंह, नवीन, ललित कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में प्रियंका शर्मा ने योग कराया। मनोज आर्य, अमिता, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, पायल मौजूद रहे। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में डॉ. अल्पना जैन, शिल्पा वर्मा, प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने योग के विषय में बताया। कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. सुनीता जैन, डॉ. मिनी मित्तल, निर्मला, अनीता, प्रेम आदि रहे। डीएवी इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर में योग दिवस मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें