फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप ठाकुर बनाए गए रालोद जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप ठाकुर बनाए गए रालोद जिलाध्यक्ष
विज्ञापन


बागपत। विधानसभा चुनाव के बाद भंग की गई कार्यकारिणी में रालोद ने फिर से ताजपोशी शुरू कर दी है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदीप ठाकुर को जिलाध्यक्ष बना दिया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले ठाकुर प्रदीप सिंह को पिछले वर्ष नौ दिसंबर को राष्ट्रीय लोकदल का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन चुनाव में हार के बाद रालोद हाईकमान ने कार्यकारिणी भंग कर दी थी। उन्होंने बताया कि फिर से उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रालोद में उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वह एक बार सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। उधर, रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। राठी ने कहा कि संगठन को फिर से खड़ा किया जाएगा। रालोद किसानों की हितैषी पार्टी है, किसानों के लिए हमेशा संघर्ष किया है। किसान ताकत को एकजुट कर लोकसभा चुनाव से पहले फिर से वापसी की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के लोगों को एक मंच पर लाकर खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें