फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंदसौर में मारे गए किसानों को पंचायत आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही मृतक परिजनों को उचित मुआवजा दिलाये जाने के साथ-साथ उनको शोक संवेदना प्रकट की गई।
विज्ञापन

देशखाप चौधरी के आवास पर आयोजित पंचायत में चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एक ओर जहां किसानों को उनकी फसल का वाजिद मूल्य नहीं मिल रहा है और किसानों को गन्नें का भुगतान नहीं मिल रहा है। वह भूखे मरने के कगार पर है। वहीं, मध्य प्रदेश के मंदसौर में वाजिद फसल के मूल्य के दामों को लेकर किसानों पर लाठी और गोली चलाकर मारने पर सरकार की निंदा की गई। पंचायत में उपस्थित सभी किसानों ने एकजुटता से कहा कि किसी भी हाल में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा और हर आंदोलन में वे उनके साथ रहेंगे। पंचायत की अध्यक्षता कृष्णपाल ने संचालन जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर ने किया। पंचायत में चौधरी अलबेल सिंह, चौधरी जयपाल सिंह, चौधरी यशपाल सिंह, चौधरी श्याम सिंह, नरसिंह, सूबें सिंह, सतबीर फौजी, बाबू प्रधान, ऋषिपाल, तिलकराम आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें