बागपत। जिले में रविवार को 191 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और चार लोगों की मौत हो गई। जिले में 7773 संक्रमित हैं और कोरोना संक्रमण से अब तक 121 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में 1991 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि रविवार को एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी, निरोजपुर, निवाली, खामपुर, अर्जुनपुरम, चोपड़ा महेशपुर, सिसाना, पाबला, टटीरी, कश्यप कालोनी, सिटी प्लाजा, हिलवाडी, बिनौली रोड, जिमाना, जौहड़ी, किशनपुर, सिरसली, रंछाड, दाहा, टीकरी, दोघट, आजमपुर मुलसम, कमाला, बासौली, नांगल, कुर्डी, तुगाना, शेरपुर, छपरौली कस्बा, सूप, किरठल, मसूरी, खेकड़ा कस्बा, मवीकलां, फिरोजपुर, लहचौडा, पिलाना, सांकलपुट्ठी, सिखेड़ा, हिसावदा, अमीपुर बालैनी, हबीबपुर नंगला, डोलचा, सलामतपुर खेड़ी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है। गलियों को सील कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। सर्विलांस की टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी। सील की गलियों में आवागमन पर पाबंदी लगा दी है।