फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर एसएसओ का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरुरपुर कलां गांव में शनिवार से बिजली गुल है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को हंगामा किया। वहीं रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ी। घरेलू कार्य सभी प्रभावित हो गए हैं। एसएसओ का घेराव कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

सरुरपुर कलां गांव में शनिवार की शाम पांच बजे बिजली गुल हो गई । रविवार को भी लोग बिजली का इंतजार देखते रहे हैं, लेकिन दोपहर भी बिना बिजली के कटा, उसके बाद शाम भी। बिजली न आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कार्य जहां प्रभावित हो गए हैं, वहीं पशुओं को चारे और पानी की भी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि उपकेंद्र पर मौजूद एसएसओ यशपाल सिंह से मिले जिन्होंने केबल में फाल्ट होना बताया। जल्द उसे सही करवाने का आश्वासन दिया। इसमें सुभाष नैन, अर्जुन, विपिन, संजीव, काला, छोटू, सतेंद्र, महेंद्र, कल्लू, सोनू, हरेंद्र, सुखबीर, ओमपाल, नाजिम, शहजाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें