फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के गड्ढे में गिरकर बाइक सवार चार लोग घायल
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। कान्हड़ गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर चार माह से पुलिया धंसने से सड़क में गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढे में बाइक गिरने से चार लोग घायल हो गई। नाराज लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्दी गड्ढे को नहीं भरा गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पुलिया धंस गई है। चार माह से सड़क में गहरा गड्ढा बना हुआ है। सोमवार को गड्ढे में बाइक फंसकर कान्हड़ निवासी अंकित, उसकी मां उषा, बड़ौत निवासी याकूब और उसकी पत्नी फरजाना घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग में शिकायत की। लेकिन गड्ढे को नहीं भरा गया। नाराज लोगों ने मार्ग पर प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चार माह से कई दर्जन वाहन इस गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने गड्ढे पर झाड़ झंकार रख दिए हैं ताकि वाहन चालक गड्ढे से बच सके। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि मार्ग में बने गड्ढे के कारण ग्रामीण नाराज है। इस मौके पर किरण पाल, भोपाल, जितेंद्र, नरेंद्र, धर्मवीर, मोमिन, महताब, फारूख, जावेद, अनुज, इमरान, काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें