फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत, मां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा गांव के पास वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार मां और बेटा गंभीर घायल हो गए। निजी अस्पताल में देर रात घायल बेटे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव निवासी सोबीर (17) पुत्र रामपाल सोमवार को मेरठ के छुर गांव से अपनी मां मुनीस को साथ लेकर बाइक से चला । जैसे ही वह बड़ौत मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां व बेटा सड़क पर जा गिरे। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों मां बेटा को सीएचसी बिनौली पहुंचाया। परिजन घायल सोबीर को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल में ले गए। वहां देर रात सोबीर ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें