खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित संत के बाडे़ में सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आए रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि झूठी सरकार का जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश का किसान, युवा, छोटा व्यापारी, मजदूर, छात्र सब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में इस झूठी सरकार का जाना जरूरी है।
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सोमवार को महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करने खेकड़ा नगर के मोहल्ला मुंडाला स्थित संत के बाडे़ में अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से पहुंचें। जयंत चौधरी ने देर से आने की मजबूरी को बताया। उन्होंने कहा कि गुजरात माडल के नाम पर देश को ठगा गया। खातों में काला धन का पैसा आएगा, करोड़ों लोगों को नौकरी मिलेगी। सभा की अध्यक्षता रघुबीर ठेकेदार ने की। संचालन डॉ जगपाल सिंह तेवतिया ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अहमद हमीद, अभयवीर यादव, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर, जुनैद फरीदी, सपा नगर अध्यक्ष जगपाल यादव, धर्म सिंह एसडीओ, चौधरी हरेंद्र सिंह, जितेंद्र धामा खाप चौधरी, डॉ. राघवेंद्र चौधरी, ब्रहमपाल सिंह सभासद, बाबर चौहान, रालोद नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा, वतन धामा, सुखबीर यादव, डा जितेन्द्र यादव, रामोतार चेयरमेन, ओमबीर ढाका, चौधरी भोपाल सिंह, नेपाल सिंह, संदीप चौधरी, चौधरी रणजीत सिंह, साबिर मलिक, जितेंद्र धामा, ओमपाल सिंह, जमील ठेकेदार, विक्रांत धामा, देवेंद्र सिंह धामा, जहान सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।