बागपत। वित्तीय वर्ष 2019-20 की वार्षिक कार्ययोजना प्लान प्लस पर अप लोड न करने पर जिले के 110 ग्राम सचिव और पांच एडीओ पंचायत के फरवरी माह के वेतन निकालने पर सीडीओ ने रोक लगा दी है। लगातार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
डीपीआरओ आलोक शर्मा ने बताया कि गांवों में विकास कार्यों के लिए आगामी वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की जाती है। जिसको शासन द्वारा जारी प्लान प्लस पर अप लोड किया जाता है। इसकी शासन और प्रशासन स्तर से समीक्षा होती है। जिले में 245 गांवों में 110 ग्राम सचिव और एडीएम पंचायत ने कार्रवाई नहीं की। इनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 वार्षिक कार्ययोजना को प्लान प्लस पर अप लोड नहीं की है। इसकी समीक्षा करने पर सीडीओ पीसी जायसवाल ने नाराजगी जाहिर जाहिर की। उन्होंने जिले के सभी ग्राम सचिव और एडीओ के फरवरी माह के वेतन निकालने पर रोक लगा दी। चेतावनी दी जब तक कार्य पूरा नहीं करेंगे तब तक वेतन नहीं निकाल पाएंगे।