फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में किशोरी बालिका योजना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ कर आंगनबाड़ियों के वेतन में वृद्धि की है। ब्लाक कार्यालय में आंगनबाड़ियों ने टीवी पर लखनऊ कार्यक्रम को देखा।
विज्ञापन

खेकड़ा खंड विकास कार्यालय में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा आंगनबाड़ियों के मानदेय में 1500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी का 1250 और सहायक आंगनबाड़ी का 750 रुपये की बढ़ोतरी होगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया। इसमें वीरांगना दल का गठन होगा। इस दल में एक वीरांगना समेत 25 से 30 किशोरियां होंगी। इन किशोरियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। किन्ही कारणों से जो किशोरी स्कूल नहीं जा पा रही है, उनको पौष्टिक आहार केंद्रों से मिलेगा। इसके अलावा आठ मार्च से हेल्थ चेकअप व ब्लड जांच पखवाड़ा चलेगा। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा व बाल पुष्टाहार विभाग मिलकर काम करेगा। इसमें मीना, बबीता, पवित्रा, अलका, गुड्डी, क्षमा, पूनम, सुनीता, पुष्पा, शीला, मुकेश, कमलेश, सुमित्रा, सविता, शारदा, निर्मला, मीना आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें