बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर में सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौत पर प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निंदा की गई।
डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता व सुरेंद्र पाल के संचालन में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया कि शराब के ठेके नगर से बाहर किए जाए। एआरएम से पुन: निवेदन किया गया कि बसों का संचालन अधिक से अधिक बावली रोड बस स्टैंड से कराया जाए और बसों की समय सारिणी से चस्पा की जाए। वहीं नगर में जाम की समस्या के निराकरण की मांग की। अंत में जहरीली शराब पीने से मरे मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसमेें डॉ. ओमवीर सिंह, शिव नारायण धर्मपाल, मांगे लाल जैन, राजेंद्र कुमार, जमीरूद्दीन अब्बासी, सत्यपाल पथौलिया, मोहम्मद उमर, ओमपाल राठी, प्रवीण कुमार जैन, अगिरस मुनि, इंद्रपाल, धर्मपाल आदि रहे।