फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव स्थित तालाब की सफाई न होने से हुए जलभराव से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया तथा बेमियादी धरना व अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

माल माजरा गांव में दो गांवों के संयुक्त तालाब की लंबे समय से सफाई नही हुई है। बारिश होने पर तालाब ओवर फ्लो हो गया और तालाब का पानी गांव की ओर आबादी में भर गया। तालाब की सफाई के लिए ग्रामीणों ने धरना व अनशन किया था। अधिकारियों ने दस दिन में सफाई शुरू कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करवा दिया था, लेकिन एक माह बाद भी समस्या जस की तस है। क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद आज फिर माल माजरा की आधी आबादी में जलभराव हो गया। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पानी के बीच खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बुधवार से फिर बेमियादी धरना व अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इसमें अजयपाल, लोकेंद्र, हरबीर, सेंसर पाल, आबिद, शोविंद्र, सुधीर, अक्षय, इब्राहिम, आसिफ, कल्लू, मोहसिन मलिक, हमीद, आबिद आदि रहे।

नुकसान की भरपाई की मांग
बड़ौत (बागपत)। नौराज देवी पत्नी ओमपाल कुंदन पुरी बड़ौत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनकेे पड़ोसी मकान की दीवार काफी ऊंची है, सोमवार की रात्रि बरसात के चलते वह मकान की छत पर गिर गई, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। उनके मकान के लेंटर मेें दरार आ गई, पड़ोसी से शिकायत की तो वे मारपीट व गाली-गलौच पर उतार हो गए। उन्होंने इस मामले में जान माल की सुरक्षा व दीवार से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें