छात्र-छात्राओं ने शहीदों को याद किया
बड़ौत। नगर की शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को हुए कार्यक्रमों में काकोरी कांड के शहीदों को याद किया गया। छात्र-छात्राओं ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए शहीदों को नमन किया गया।
कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा और राव फारूख अहमद ने शहीदों के जीवन में हुए संघर्षों की कहानी बताई और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश पर शहीद होने वाले सैनिकों को याद किया और उनके संघर्षरत जीवन से सीख लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने कहा कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को देश और समाज के विकास में अपना अहम योगदान देना चाहिए। शहीदों के पदचिह्नों पर चलकर ही देश और समाज का भला हो सकता है।
जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने कहा कि शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ल खां, रोशन सिंह और राजेंद्र नाथ लाहिड़ी ने देश की आजादी और नए हिंदुस्तान के निर्माण के लिए खुद को बलिदान कर दिया था। विद्यार्थियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। ग्रोवेल स्कूल गर्ल्स विंग में डायरेक्टर विश्वास चौधरी ने कहा कि युवा निडर होकर आगे आएं और युवाओं को संगठित करें। शहीदों के बलिदान को कभी न भूलें। 19 दिसंबर 1927 को इन शहीदों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। इन शहीदों को हम नमन करते है। बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर भगवान से शहीदों की आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की। संचालन प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने किया।