फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह को दिया जाए भारत रत्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बुधवार को बैठक हुई, इसमें विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि गन्ना नीति 2018-19 में साफ लिखा है कि शुगर मिलों को 15 दिसंबर से प्रत्येक दशा में सामान्य प्रजाति की पर्चियां किसानों को देनी होगी। लेकिन 19 दिसंबर तक भी पर्ची जारी नहीं हुई। अब उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी। इसके अलावा गन्ना भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया गया। भुगतान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर हवन किया जाएगा, उसके बाद गोष्ठी का आयोजन होगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की गई। अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना और संचालन ओमबीर ढाका ने कहा कि नीति जैन, कंवरपाल, संदीप चौधरी, उस्मान, विक्रम सिंह, ओमपाल सिंह, कर्मवीर गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें