बागपत। भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी ने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर कई साल से एक पटल पर जमे कर्मचारियों का तबादला कराने की मांग रखी।
जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोस्वामी ने ज्ञापन सौंपा। बताया कि जिले के अधिकांश विभागों में बाबू लंबे समय से जमे हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। छोटे काम हो या बड़ा सभी को करने के लिए रिश्वत लेते है। इससे विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त हो गया है। उन्होंने डीएम से विभागों में लंबे समय से जमे लिपिकों की जांच करवाकर उनका स्थानांतरण करवाया जाए।