फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारी कर रहा अवैध वसूली, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अवैध वसूली की शिकायत पर एमडी के आदेश पर कुछ माह पूर्व एसई द्वारा हटाया गए संविदा कर्मचारी मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की मिलीभगत से जमकर अवैध वसूली कर रहा है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य शिकायत केंद्र में प्रदर्शन किया।
उपभोक्ताओं ने कहा कुछ माह पूर्व उक्त संविदा कर्मचारी अवैध वसूली करता पकड़ा था, इसकी शिकायत एमडी आशुतोष निरंजन से की। बाद में एमडी आशुतोष निरंजन के आदेश पर एसई ने उक्त संविदा कर्मचारी को हटाया, लेकिन अभी भी उक्त संविदा कर्मचारी मिलीभगत से नगर और हिलवाड़ी गांव मेें चेकिंग कर अवैध वसूली कर रहा है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द संविदा कर्मचारी को नहीं हटाया तो वे फिर से इसकी शिकायत एमडी और सीएम को करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय सुधाकर सिंह ने कहा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं की जाएगी। तत्काल प्रभाव से संविदा कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य शिकायत केन्द्र पर तैनात एसडीओ विकास अहलावत ने कहा उनकी तैनात हाल ही मेें हुआ। उपभोक्ता से यदि कोई कर्मचारी अवैध वसूली करता है तो सीधी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रदर्शन में मोहित, विनीत, सोनू, सन्नी, रवि, बसंत, आशीष, सुधीर, इरफान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें