फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सरी के लिए ब्लॉक में दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पौधरोपण के लक्ष्य की पूर्ति के लिए ब्लॉक स्तर पर नर्सरी तैयार होगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम और प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत जिले को 416500 पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी। जिले में पेड़ों की संख्या अभी कम और लक्ष्य अधिक है। ब्लॉक स्तर पर नर्सरी बनाई जाएगी। इसकी जिम्मेदारी बीडीओ पर होगी। वहीं प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो स्वयं सहायता समूहों से भी सहयोग लिया जाएगा। उन्हें नर्सरी में पौध लगाने का कार्य दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर नर्सरी मैनेजमेंट सिस्टम और प्लांटेशन मैनेजमेंट सिस्टम के लिए प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित की । बड़ौत, छपरौली, बागपत और खेकड़ा में 19 नवंबर और बिनौली में 20 नवंबर और पिलाना में 26 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का स्थान ब्लॉक दफ्तर रहेगा। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा बीडीओ ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, सेक्टर प्रभारी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, कर्मियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें