फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती से बढ़ेगा फसल उत्पादन, मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। युवा शक्ति किसान क्लब ने कृषकों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। इस विधि से फसल उत्पादन दोगुना होगा और भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। बैठक में जैविक विधि को खेतों में इस्तेमाल करने के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान और युवा शक्ति किसान क्लब के अध्यक्ष सुभाष नैन ने कहा कि अधिक रसायनिक खाद के इस्तेमाल से भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म हो रही है। फसल उत्पादन कम हो गया है। इसका किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। उन्होंने किसानों को जागरूक किया जैविक खेती करने से लाभ शत प्रतिशत लाभ मिलेगा। फसल उत्पादन तो बढ़ेगा ही संबंधित भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ जाएगी। उन्होंने अगेती प्रजाति के गेहूं इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। इसमें जीत सिंह, इंद्रपाल, रामवीर, सतपाल, फेरू, हरबीर, सतबीर, महक सिंह, राजेंद्र, धर्मपाल, विनोद, बबलू, कंवर पाल, रणबीर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें