फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम नहीं होंगे दस्तावेज, डिजी लॉकर में रहेंगे महफूज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वाहन चालकों के लिए ‘डिजी लॉकर’ रामबाण सिद्ध होगा। उन्हें दस्तावेज गुम होने की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। दस्तावेज घर में रखकर मोबाइल में सभी दस्तावेज को अप लोड कर सुरक्षित रख सकेंगे। चेकिंग के समय मोबाइल पर अप लोड दस्तावेज दिखाने से कार्रवाई से बचा जा सकेगा। उपसंभागीय परिवहन विभाग प्रचार-प्रसार में जुटा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को दस्तावेज हमेशा साथ रखने की समस्या से मुक्ति दिलाई है। शासन से ‘डिजी लॉकर’ एप लांच किया जा चुका है। जिसमें वाहन चालक अपने सभी वाहनों से संबंधित अपने दस्तावेज अप लोड कर सकेंगे। इसके लिए शर्त है चालक के पास स्मार्ट फोन होना जरूरी है। उप संभागीय परिवहन विभाग ने इसका प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। जो वाहन चालक लॉकर से अपने दस्तावेज दिखाएगा, उसे बिना किसी पूछताछ के छोड़ा जाएगा। लॉकर इस्तेमाल से वाहनों से दस्तावेज गुम होने की समस्या नहीं होगी। वाहन चालकों के लिए यह पहल बहुत कारगर साबित होगी। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘डिजी लॉकर’ शासन की सबसे महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जब से लॉकर लांच हुआ है इसके लिए एक व्यक्ति ने अपने अभिलेख दिखाए है। सभी चालक इसका इस्तेमाल करें। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जो भी आवेदक लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय में आ रहे है उन्हें ‘डिजी लॉकर’ का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हे। धीरे-धीरे लोगों में जागरूकता आ जाएगी।

एडीएम ने अधिकारी को दिए ‘डिजी लॉकर’ के इस्तेमाल के निर्देश
बागपत। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने जिला स्तर अधिकारियों को निर्देशित किया अपने मोबाइल फोन में ‘डिजी लॉकर’ एप को डाउन लोड कराएंगे। पहले सरकारी कर्मचारी कदम बढ़ाएंगे। उसके बाद 15 दिनों तक अभियान चलाकर एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा ताकि आम जनमानस को इसकी जानकारी हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया एप का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारी इसकी सूचनाएं देंगे।
विज्ञापन


वाहन के गुम कागजातों को बनवाने में होती दिक्कत
बागपत। अधिकतर सामने आया है कि वाहनों से कीमत दस्तावेज गुम हो जाते हैं। उसके बाद आवेदक को कागजात बनवाने में पसीने छूट जाते हैं। कहीं दलालों के साथ-साथ विभागों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता है। ‘डिजी लॉकर’ इन समस्या का समाधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें