बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा के छात्र मयंक शर्मा का अंतरराष्ट्रीय कबड्डी की टीम ने चयन होने पर जश्न मनाया। स्कूल में छात्र को सफलता पर बधाई दी। प्रबंधक अजय चौधरी ने बताया कि कबड्डी की प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित हुई। इसमें सभी राज्यों से टीम पहुंची। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम में आईपीएस के छात्र मयंक शर्मा ने भाग लिया। टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। अब टीम अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। उन्होंने स्कूल के सभी छात्रों से खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षा शशि चौधरी, उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा, हेड मिस्ट्रेस रंजन त्यागी, खेल अध्यापक विनय सहरावत, अशोक तोमर, श्रुति चौधरी, रेनुका, साकेत कुमार, अरुण शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज आराधना , स्नेह कुमुद बधाई दी।
बीएड का शत प्रतिशत रहा परिणाम
बागपत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय बीएड पाठ्यक्रम द्वितीय वर्ष का परीक्षा फल घोषित किया। विनायक कॉलेज ऑफ एजूकेशन मवी कलां के छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कॉलेज में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। प्रबंधक प्रविंद्र धामा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली प्रतिभाशाली छात्राएं शिक्षित होकर शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें रही है। संस्था की ओर से शिक्षा की मुख्य धारा से छात्रों को जोड़ा जा रहा है। बताया कि प्रथम स्थान पर रश्मि धामा, मोनिका धामा, लिजू, रेखा, शिवानी राठी रही। इसमें सचिव विवेक धामा, अमित शर्मा, शनि तोमर, प्रवेश कुमार, आकाश तंवर, रूबीना जैदी आदि रहे।
शिक्षा के सहारे किया जा सकता है भविष्य सुरक्षित : संजय खोखर
बागपत। एम पावर प्रगति वोकेशन एवं स्टाफिंग कंपनी की ओर से संचालित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र प्रशिक्षुओं को किताब, किट ओर ऑफर प्रमाणपत्र वितरण किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष संजय खोखर रहे। उन्होंने कहा आगे बढ़ने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए अच्छे से शिक्षा लेकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल भारत कौशल भारत के बारे में बताया। योजना युवाओं के लिए लाभदायक है। कुशल होकर युवा देश की तरक्की में योगदान दे सकता है। इसमें केंद्र संचालक राकेश पांडेय, नितिन, सचिन तोमर, वेदव्रत आर्य, बिजेंद्र रावत, विजय सिंह, दीपक, प्रदीप, रिजवाना खान, पूजा चौहान आदि रहे।