फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के नाम पर लोगों से अवैध उगाही कर रहे है दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत नगर और क्षेत्र मेें दलाल लोगों से अवैध उगाही कर रहे हैं। इसका खुलासा शनिवार को ब्लाक पर पहुंचे बड़का गांव के पीड़ितों ने बीडीओ से शिकायत की। पीड़ितों ने कहा बड़का गांव मेें पेंशन ही नहीं आवास बनवाने के नाम पर कुछ दलाल जमकर अवैध उगाही कर रहे हैं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पीड़ित अनिता पत्नी महेंद्र बड़का गांव की है। उसने बीडीओ प्रेमचंद से शिकायत कर बताया कि वह एक साल से पेंशन बनवाने के लिए ब्लाक के चक्कर काट रही है। यहां पर समाधान नहीं हुआ तो गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें पेशन दिलाने के नाम पर 500 रुपये लिए और कहा कि पेंशन मिल जाएगी। आरोप लगाया कि उक्त दलाल सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बीडीओ ने पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। महिला के साथ दीपक, महेंद्र, सुशील, प्रमोद, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें