बड़ौत (बागपत)।
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने अर्द्ध नग्न होकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और चेतावनी दी कि यदि मंगलवार को सीएम ने बकाया गन्ना भुगतान की घोषणा नहीं की तो किसान उग्र आंदोलन करेगेें।
गन्ना किसानों का एक प्रतिनिधि संगठनों के लोग तहसील पहुंचे और नारेबाजी कर अर्द्धनग्न होकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा गन्ना मूल्य बकाया 11 माह का जो किसानों का 700 करोड़ रुपये मलकपुर, रमाला, बागपत, किनौनी, भैसाना मिल पर बकाया है, उसके भुगतान कराया जाए। कहा कि इसी को लेकर रविवार को किसानों ने जल समाधि का सांकेतिक प्रदर्शन किया था, जो उप्र सरकार को चेताने के लिए किया था, बाद मेें उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि मंगलवार को सीएम बड़ौत आ रहे हैं, यदि सीएम गन्ना भुगतान की घोषण नहीं करते तो आंदोलन होगा। उनका बार एसोसिएशन ने भी समर्थन किया। धरने पर नरेश डायरेक्टर, नीटा पहलवान, प्रमोद पूनिया, संजय, विपिन पूनिया, हेमंत एडवोकेट, वेदपाल पंवार, राममेहर सिंह, नरेश, कृष्णपाल, संजीव, रामबीर सिंह, बाबूराम, सुक्रमपाल आदि रहे।