छपरौली (बागपत)।
कस्बे में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर रालोद कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार गलत नीतियों के विरोध में मोदी सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। डॉलर आसमान पर पहुंच गया है। रसोई का सामान भी महंगा हो गया है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है। जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी। 2019 में होने वाले लोकसभा सुचना में जनता इसका करारा जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मोदी सरकार के प्रतीक पुतले का दहन किया। इस मौके पर विकास प्रधान, श्याम सिंह, सोनू, बबलू, अशोक, संदीप, बबलू, सोनू, राजकिरण, यशपाल, कल्लू, जसवीर, यशपाल आदि रहे।