फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम से पूर्व मरम्मत के कार्यो में जुटा ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक कॉलेज में 11 सितंबर को सीएम के कार्यक्रम से पूर्व ही हर विभाग अपनी तैयारियों मेें जुट गया है। रविवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह ने जनपद के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता सहित कर्मचारियों की बैठक जनता वैदिक कॉलेज मेें ली। उन्होंने सीएम के कार्यक्रम के दिन 24 घंटे सप्लाई देने के लिए कर्मचारियों को जर्जर विद्युत लाइन सहित जर्जर विद्युत पोल बदलने के निर्देश दिए। विभागीय मरम्मत कार्यों के लिए सोमवार को अधिकांश समय सप्लाई बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

सर्वप्रथम एसई रामबीर सिंह ने रविवार को जनता वैदिक कॉलेज में होने वाले सीएम के कार्यक्रम स्थल के आसपास से गुजरने वाले मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर जर्जर विद्युत लाइन व जर्जर विद्युत पोल मिलने से उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल प्रभाव से उन्हें बदलने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता सहित कर्मचारियों की डयूटी सीएम कार्यक्रम स्थल के आसपास लगाई ताकि कार्यक्रम के दिन किसी तरह विद्युत सप्लाई बाधित न हो। उन्होंने कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से जर्जर विद्युत पोल व विद्युत लाइन बदलने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता द्वितीय यादवेन्द्र का कहना था कि सीएम के कार्यक्रम से पूर्व जर्जर विद्युत लाइन व पोल बदलने का कार्य आज से शुरू हो गया है, इसलिए सोमवार को अधिकांश समय सप्लाई बाधित रह सकती है। इस अवसर पर एसडीओ चैन सिंह, एसडीओ सुधाकर, जेई रवि प्रताप, जेई आलोक, एसडीओ रितेश्वर बुंध, एसडीओ गोपाल, पवन, गुलशन, विकास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें