फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ डीएम से मिले निरपुड़ा के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते निरपुड़ा गांव के किसानों ने पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों को विभाग पर परेशान करने का आरोप लगाया। उत्पीडन बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दीद्ध
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में निरपुडा गांव के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। विधायक ने बताया कि बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग मुकदमे दर्ज करा रहा है। जब उनका गन्ना भुगतान नहीं होगा तो वह कैसे बिजली बिल जमा करेंगे। इसके अलावा कर्मचारी मीटर को देखकर ओवरलोड बताते हुए और उनसे अवैध उगाही कर रहे हैं। यदि कोई विरोध करता है तो उनको परेशान किया जाता है, जिसे वह किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। इसमें नाहर सिंह, निश्चय, गुल्लू प्रधान, हाजी अनीस, हबीब, कंवर पाल राणा, लाल साहब, सतेंद्र, सोमपाल फौजी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें