फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर लौटने के बाद 500 प्रमाणपत्रों का किया गया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हड़ताल समाप्त होने के बाद लेखपालों के पास किसानों की भीड़ लग गई। नकल, खसरा खतौनी निकलवाने के लिए पहले दिन मारा-मारी रही। वहीं करीब 5000 आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र लंबित पड़े हैं। इनमें से करीब 500 का बुधवार को सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 29 दिन तक लेखपालों की हड़ताल चली। सिसे किसानों के साथ-साथ विद्यार्थी और युवाओं के सामने परेशानियां खड़ी होने शुरू हो गई थी। मंगलवार को शासन ने उनकी कुछ मांगों को माना। इसके बाद लेखपालों ने हड़ताल को समाप्त किया। हड़ताल के बाद बुधवार को काम पर लौटे लेखपालों को किसानों ने घेरे रखा। सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही। तहसील अध्यक्ष सौरण सिंह यादव और मंत्री विनोद कुमार ने बताया कि नकल, खसरा खतौनी के लिए सबसे ज्यादा लोग पहुंचे। वहीं छात्रों की जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र की कुछ हद तक समस्या का हल किया गया। पूरे जिले में करीब 5000 हजार प्रमाणपत्र लंबित हैं, इनमें से करीब 500 का सत्यापन लेखपालों ने काम पर लौटने के बाद किया है। धीरे-धीरे सभी लंबित कामों को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें