दोघट/दाहा (बागपत)।
राममेहर विद्यालय गांगनौली में अमर शहीद बाबा शाहमल सिंह मावी की 160वीं पुण्य तिथि मनाई । इस दौरान विद्यार्थियों ने उनकी समाधि पर पौधारोपण किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों की शहादत और उनके महान कार्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए। अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ पूर्वजों को याद करना जरूरी है। ताकि आने वाली पीढ़ी जाने सके कि हमारे देश का इतिहास कितना गौरवान्वित है। विद्यालयों ने बाबा शाहमल की समाधि पर पहुंचकर पौधा रोपण किया। इस मौके पर एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा ने भी बाबा शाहमल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अर्जुन राठी, शिवम राठी, अवनि राठी, रिंकी राठी आदि उपस्थित रहे।
वहीं पर्यावरण संरक्षण दल ने बुधवार को वृक्ष लगाओ वर्षा लाओ और हरा-भरा हो जिला अपना अभियान के तहत माला देवी बालिका जूनियर हाई स्कूल भगवानपुर नांगल में 101 प्रौधे लगाए। दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने बताया कि पिछले वर्ष संस्थान ने 25 हजार पौधे लगाए थे। इस वर्ष संस्थान जिले में 21 हजार पौधे लगाएं जाएगी। इस दौरान डॉ. सुशील , प्रबंधक ओंकार सिंह, प्रधानाचार्या कुसुमलता, योगेश शर्मा, योगेश कुमार, अशोक कुमार, मनीष, भगत सिंह, अनुज पंवार, मनदीप खोखर, प्रिंस, इमरान आदि रहे।