फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन पर एक पौध जरूर लगाए : प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राममेहर विद्यालय गांगनौली गांव में शनिवार को वन महोत्सव का समापन हुआ। इस पर पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता कराई। छात्र-छात्राओं को जन्मदिन पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार को गांगनौली गांव स्थित राममेहर विद्यालय में चल रहे वन महोत्सव का समापन हुआ। विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्रबंधक प्रदीप कुमार और प्रधानाचार्य प्रतिभा ने कहा कि प्रत्येक जन्म दिन पर एक पौधा जरूर लाएंगे। उनकी देखभाल परिवार के सदस्यों की तरह करेंगे। इसके बाद भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई । भाषण प्रतियोगिता के ग्रुप एक में उत्कृष राठी प्रथम, अक्की राठी द्वितीय और सलोनी राठी तृतीय, ग्रुप बी में मानसी राठी प्रथम, हन्नी तोमर द्वितीय, तानिया राठी और प्रिया राठी तृतीय, ग्रुप सी में आर्ची राठी प्रथम , दीपिका राठी द्वितीय और निशिका राठी तृतीय रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ग्रुप ए में अभिनव जैन, राधिका प्रथम, अवी राठी द्वितीय, प्राची एवं अंशिका तोमर और अक्की राठी तृतीय रही। ग्रुप बी में नितिन प्रथम, कनिष्का जैन द्व़ितीय और निशिका राठी तृतीय रही। ग्रुप सी में प्रियांशी प्रथम, दीया जैन, द्वितीय और दीपिका राठी तृतीय रही। प्रदीप, सत्येंद्र राठी, राजवीर, विक्की, विकास, बिजेंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें