छपरौली/रमाला (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा एतिहासिक होगा। जिले को कई सौगात मिलेगी। विकास तेज गति से होगा।
सोमवार को सूप, मुकुंदपुर, रठौड़ा, सिलाना, शेरपुर लुहारा, नंगला, शबगा और ककौर गांव में डॉ. सत्यपाल सिंह ने सभाएं की। सूप गांव में राजपाल सिंह डायरेक्टर के आवास पर हुई बैठक में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी जाएगी। उन्होंने कहा दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर निर्माण कार्य बहुत जल्दी ही शुरू हो रहा है। जल्द सोनीपत-मेरठ मार्ग भी निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया दो जून को छपरौली में यमुना पुल का टेंडर हो जाएगा। यमुना नदी के किनारे रोड बनाने का भी प्रस्ताव है। 2019 का चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री की रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर जगपाल सिंह ने की। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक साहब सिंह, किसान नेता चौधरी ओमकार सिंह, विक्रम राणा, कृष्णपाल राणा, सतेंद्र चेयरमैन ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें मास्टर वीर सैन, चौधरी महावीर सिंह, पुष्पेंद्र तोमर, मास्टर सुरेंद्र सिंह, राजपाल शर्मा, चौधरी भोपाल सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, चौधरी सहदेव सिंह, डॉ. सत्यवीर सिंह, मास्टर हरवीर सिंह, करतार सिंह, चौधरी राजवीर सिंह, ब्रह्म सिंह, बिजेंद्र, डॉ. शिव कुमार, पूर्व प्रधान प्रदीप, मास्टर भोपाल सिंह, मास्टर ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल संह ने मुकंदपुर में प्रधान की पति धर्मेंद्र के आवास पर कार्यक्रम को संबोधित किया। आदर्श नंगला में सांसद को ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं। उस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश, भूपेंद्र वशिष्ठ, धर्मेंद्र प्रधान, उदयवीर, डॉ. महिपाल, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, विवेक कुमार, दीपक कुमार, रविकांत, मोहित, वरुण, डॉ. जसवीर सिंह, सचिन और राज कुमार आदि रहे।