फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर में खत्ता रोड पर हैंडपंप से पानी लेने गई खत्ता रोड निवासी आस मोहम्मद की 12 वर्षीय बच्ची को बाइक सवार युवक टक्कर मारकर भाग निकला। गंभीर चोटें आने पर बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कोतवाली में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


छात्रों के दो गुटों में मारपीट
बागपत। कोर्ट रोड पर मामूली विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। दोनों तरफ से बेल्ट व लात-घूंसे चले। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। झगड़े में कई छात्रों को मामूली चोटें आई है। पुलिस के आने से पहले ही छात्र भाग निकले।

युवक लापता
बागपत। पुरानी तहसील बागपत निवासी नसीम उर्फ ठड्डा छह मई से लापता है। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। उसके तीन बच्चे भी हैं। भाई नफीस ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रहस्य बन गई बच्ची की मौत
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव मेें 25 अप्रैल को ढाई साल की बच्ची नबिया घर के बाहर खेते हुए लापता हो गई थी। 27 अप्रैल को बच्ची का शव तालाब में मिला था। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आशंका जताई थी। इस मामले में 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। 15 दिनों से एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सर्विलांस का सहारा लिया जा रहा है।

फायरिंग के मामले में युवकों से पूछताछ
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में सोमवार की रात पूर्व प्रधान किरतपाल पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि पुलिस फायरिंग करने वाले युवकों का पता लगाने में लगी हुई है। दो-तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें