फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लेन बनेगा बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग दो लेन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से 298 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। 18 माह में मार्ग बनकर तैयार होगा। इस मार्ग के बनने से दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कम होगी। यह मार्ग तीन प्रदेशों को जोड़ता है।
बड़ौत-बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग को जिला मुख्य मार्ग 135 डब्लू के नाम से जाना जाता है। इस पर मार्ग को 2013 में फोर लेन बनाने के लिए स्वीकृति मिली और निर्माण की जिम्मेदारी एशियन विकास बैंक को सौंपी थी । विभाग ने मार्ग का सर्वे कर डीपीआर बनाकर शासन को भेजी । बड़ौत से मुजफ्फरनगर तक मार्ग की दूरी 59 किमी है। इसके लिए शासन ने 298 करोड़ रुपये का बजट जारी किया। मार्ग 18 माह में बनकर तैयार होगा। इस मार्ग के बनने से दिल्ली से हरिद्वार की दूरी कम होगी। यह मार्ग दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य को जोड़ता है। इस मार्ग के बनने से चौगामा क्षेत्र का भी विकास हो सकेगा। सरकार द्वारा बजट जारी करने के बाद क्षेत्रवासियों को आस जगी है कि जल्द ही मार्ग पर कार्य शुरू होगा। क्षेत्रवासी लंबी समय से मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण इसे फोर लेन बनाया जाए। क्षेत्रवासियों ने सरकार का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की है। खुशी जताने वालों में यशपाल राणा, राजपाल शास्त्री, प्रमोद तोमर, नरेंद्र अहलावत, महीपाल सिंह प्रधान, मास्टर महेंद्र सिंह, महक सिंह, राजेंद्र चौधरी, कृष्णपाल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन


टूटेंगे मकान, हटेंगे स्कूल की दीवारें
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क की परिधि में आने वाले मकानों को तुड़वाया जाएगा। चौगामा क्षेत्र में भड़ल, दाहा, कान्हड़ में स्कूल की दीवार व मंदिर भी सड़क के दायरे में आते हैं। इन्हें भी हटवाया जाएगा। बड़ौत में स्कूल की दीवार टूटेगी। सड़क के दोनों तरफ एक-एक मीटर के नाले व एक-एक मीटर की पटरी बनेगी।

पेड़ काटने की नहीं मिली अनुमति
दोघट (बागपत)। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बागपत जनपद में सड़क के दायरे मेें आने वाले लगभग एक सौ सरकारी हैंडपंपों को पिछले वर्ष उखड़वा दिया था। पेड़ों पर भी निशानदेही की। पेड़ काटने की परमिशन अभी तक नहीं मिली है। जिस कारण सड़क के बीच से दोनों तरफ 10-10 मीटर सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इन गांवों का होगा विकास
दोघट। इस मार्ग की सड़क बनने से चौगामा क्षेत्र के भड़ल, दाहा, कान्हड़, पुसार, बामनौली, बिजरौल के विकास को चार चांद लग जाएंगे। इन गांवों के लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें