फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने लोगों को दी यातायात नियम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जेपी पब्लिक स्कूल में बुधवार को यातायात के नियम के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। बाद में स्कूली बच्चों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से गुजरने वाले लोगों की बाइक रुकवाकर उन्हें हेलमेट पहनने सहित अन्य नियम की जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा और शरण शर्मा, एआरटीओ आरपी मिश्रा, अभिषेक शर्मा ने किया। डायरेक्टर गौरव ने कहा कि आज अधिकांश लोग यातायात नियम का पालन नहीं कर रहे हैं, इस कारण वे हादसे के शिकार हो रहे हैं। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने स्कूली बच्चों को यातायात नियम की जानकारी दी और उनका पालन करने की अपील की। इसके बाद स्कूली बच्चे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पहुंचे और वहां से जाने वाले बाइक सवारों सहित कार चालकों को रुकवाकर उन्हें यातायात नियम की जानकारी दी और यातायात नियम का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही नगर के मुख्य मार्गों से यातायात नियम को लेकर जागरूकता रैली निकाली, जो स्कूल परिसर में ही खत्म हुई।
विज्ञापन


चलाया जागरूकता अभियान
बड़ौत। माउंट लिटरा स्कूल के बच्चों ने भी चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा के संयुक्त नेतृत्व मेें दिल्ली रोड पर यातायात जागरूकता अभियान चलाकर वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को जागरूक किया और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें