फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे के मेगा ब्लाक से व्यवस्था चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे पर खेकड़ा के पास रेलवे ब्रिज का निर्माण होने से रेलवे का शनिवार से दो दिन का मेगा ब्लाक शुरू हो गया। पहले दिन ही मेगा ब्लाक से रेलवे व्यवस्था ठप हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल-एक्सप्रेस हाइवे का निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। शुक्रवार को इससे जोड़े जाने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास रेलवे पुल का निर्माण शुरू हुआ। रेलवे पुल के निर्माण के चलते रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक लिया गया था। मेगा ब्लाक के कारण सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 का संचालन बागपत रोड रेलवे स्टेशन किया । बागपत से लेकर दिल्ली तक इस ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। सुबह 10 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 स्थगित रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया । दोपहर दो बजे ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया । सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया । दो बजे के बाद बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन 51911 बनाकर शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया । एक पैसेंजर ट्रेनों के स्थगित रहने व दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में सवारियों की भीड़ इकट्ठा रही। स्टेशन मास्टर से सवारियां ट्रेनों की जानकारी करती रही।
बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि दोपहर दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली 54475 पैसेंजर ट्रेन रद्द हो गई। इसके अलावा हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली 54476, 74026, 74025 ट्रेन भी पुल निर्माण के कारण रद्द हो गई। जबकि 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत रोड रेलवे स्टेशन से दोपहर दो बजे सहारनपुर के लिए वापस भेजा। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा, जिस वजह से बस से लेकर डग्गामार वाहनों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र में बसी मार्ग के समीप कुंडली पेरिफेरल हाइवे के ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके चलते शनिवार को दिल्ली, शामली, सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रद्द रही। इससे यात्रियों को अपने गणतंव्य तक पहुंचने के लिए अन्य वाहनों से जाना पड़ा। ट्रेनें रद्द रहने के चलते खेकड़ा रेलवे स्टेशन भी दिन भर सूना पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें