फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का होगा समाधान: डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने मलकपुर समिति पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन

सोमवार को मलकपुर समिति कार्यालय में किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। बकाया भुगतान के अलावा इंडेंट नहीं मिलने की बात भी कही गई। किसानों का कहना था कि इंडेंट नहीं मिलने से वह परेशानी झेल रहे हैं। गन्ना खेतों में खड़ा है। एक तरफ गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, जबकि दूसरी तरफ अभी तक गन्ने की छिलाई जा रही है। डीसीओ ने कहा कि किसानों का पूरा गन्ना लिया जाएगा। जो समस्याएं किसानों ने रखी हैं, उनका समाधान करेंगे। इस दौरान महकार सिंह, आरपी राणा, संजीव कुमार, सतबीर सिरसली, पुष्पेंद्र रंछाड़, अमित वाजिदपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें