बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सैनिक रूपेश चौहान का पार्थिव शरीर पहुुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सैनिक के शव का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
गौरीपुर जवाहर नगर गांव निवासी रूपेश चौहान (37) पुत्र बीरे आर्मी के इलाहाबाद कैंप में स्टोर क्लर्क था। तीन दिन पहले कैंप में अग्नि शमन यंत्र फटने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया । वहां से उसे लखनऊ अस्पताल में रेफर किया । बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । बृहस्पतिवार को आर्मी हैड क्वार्टर दिल्ली से शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। शहीद का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक की अंतिम शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामि रहे। एसडीमए बागपत विवेक कुमार यादव व सीओ दिलीप सिंह ने पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित की। मुखाग्नि बड़े भाई बबलू ने दी। सैनिक रूपेश चौहान के दो बेटी हैं। वह एक साल बाद आर्मी से सेवानिवृत्त होने वाला था। उसकी पत्नी का रोते बुरा हाल है। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति शयौचंद, राज कुमार, नीरज चौहान, श्याम सिंह, यशपाल चौहान, आनंद चौहान, अशोक चौहान, महेश चौहान, कालू चौहान आदि रहे।