बागपत। बदलते मौसम को देखते हुए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने चार मेडिकल स्टोरों से पांच दवाओं के नमूने लिए। जिसको जांच के लिए लैब भेजा। रिपोर्ट आने पर संचालकों पर कार्रवाई होगी।
मौसम बदलने के कारण रोगियों की संख्या बढ़ जाती है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के नमूने लेने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर बताया कि निर्देश का पालन कर डौला गांव स्थित सिसौदिया मेडिकल स्टोर से दो एंटीबायोटिक कैप्सूल और दर्द निवारक दवाओं के नमूने लिए। बागपत स्थित पांडव मार्ग से भारत मेडिकल स्टोर से दर्द निवारक, बड़ौत के हंसदीप मेडिकल स्टोर से कुछ दवा के बिल मांगे, जिनको वह देने में असमर्थ रहे। इसके बाद उन्हीं दवा के नमूने लिए गए हैं। इनको जांच के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।