फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को लाठी चलाना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। सन ब्राइट पब्लिक स्कूल, आदमपुर पुसार में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को लाठी चलाने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

शिविर में छात्र-छात्राओं को पीटी के साथ-साथ सूर्य नमस्कार, पिरामिड बनाना, लाठी चलाना सिखाया । योगाचार्य रवि शास्त्री ने कहा कि समाज में महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रही है। उन्होंने कहा भारतीय नारी की वीर गाथाओं से इतिहास भरा पड़ा है। नारी अपनी ताकत एवं क्षमता का उपयोग कर एक सुंदर राष्ट्र का निर्माण कर अपनी गौरवमयी गाथा का विस्तार करें। उन्होंने बताया कि महिलाओं पर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे अत्याचारों की घटनाओं पर आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे, लाठी चलाना सिखाया। स्कूल प्रबंधक विपिन पंवार, प्रेमपाल पंवार, विनोद आर्य, शशी रुहेला, शालू, प्रियंका, अंजलि, आरती, सुनीता, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें