फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान दिलाएं जाने की उठायी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। किनौनी शुगर मिल द्वारा भेजे गए कई गांवों के किसानों के गत वर्ष के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को समिति ने नहीं भेजा है, इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किनौनी शुगर मिल द्वारा पिछले वर्ष का गन्ना मूल्य बकाया जनपद की समितियों को भेजा, लेकिन मलकपुर गन्ना समिति द्वारा बिनौली, शेखपुरा, दादरी, रंछाड़, जिवाना, दरकावदा आदि कई गांवों के किसानों के खातों में अभी तक भुगतान नहीं पहुंचा है। किसान रोज बैंकों के चक्कर काटकर लौट आते हैं। भुगतान खातों में नहीं पहुंचने से किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जल्द भुगतान खातों में नहीं पहुंचा तो वे आंदोलन की राह पकड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। गन्ना समिति मलकपुर सचिव ओमप्रकाश ने कहा भुगतान भेजा, जल्द किसानों के खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें