फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हमला करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। सिलाना गांव में घेर का रास्ता जेसीबी से उखाड़ने के विरोध पर महिलाओं पर हमला किया । पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सिलाना गांव निवासी महिला सविता के शिकायत पत्र के मुताबिक 13 नवंबर 2017 को परिवार की महिला के साथ घेर में कार्य कर रही थी। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और जबरदस्ती घेर के रास्ते को जेसीबी से उखाड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी हमले के लिए उतारू हो गए। अपनी जान बचाने के लिए कमरे में गए। आरोपी राइफल, बंदूक और अन्य हथियार लेकर वहां पर ही पहुंच गए और अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। इसमें वह दोनों घायल हो गई। इसकी शिकायत पुलिस अफसरों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी महक सिंह, रामनाथ सिंह, बिजेंद्र, चौहलसिंह, उदयवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह के खिलाफ छपरौली थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ। उधर थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें