फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की सूझबुझ से बची तीन युवकों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में मेरठ रोड पर एक सिपाही की सूझबूझ से बाइक सवार तीन युवकों की जान बची है। तीनों युवक ट्रक के नीचे आ गए थे। सिपाही ने ट्रक को रुकवाया। उसके बाद युवक ट्रक के नीचे से निकले।
विज्ञापन

सैड़भर गांव निवासी तीन युवक शाहबाद, सुहेब और शादाब रविवार शाम बागपत से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में चौकी के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे तीन युवक आ गए। इसी दौरान चौकी के बाहर खड़े सिपाही प्रवेश शर्मा ने जोर से आवाज लगाकर ट्रक को रुकवाया। उस समय युवक दोनो टायरों के बीच में थे। इसके बाद तीनों युवक ट्रक के नीचे से निकलकर बाहर आए। युवकों को मामूली चोट लगी है। उनकी जान सिपाही की सूझबूझ के कारण बची है। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान सभी लोगों ने सिपाही की प्रशंसा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें