फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में बिजली की बढ़ी दरों व बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की बैठक हुई। इसमें चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं कराया तो आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली हुई है। किसान हित में कोई भी फैसला नहीं लिया जा रहा है। बैठक में गन्ने का बकाया भुगतान न होने एवं सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरों को लेकर आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि यदि गन्ना मिलों द्वारा शीघ्र ही गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कराया और सरकार ने जो विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी की है वह शीघ्र ही वापस नहीं ली गई तो सभी एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर देंगे। इसकी अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। संचालन नरेश तोमर ने किया। इसमें हरेंद्र, विजय, पुष्पेंद्र, राजपाल, महेंद्र, सूरज, प्रवेश, जयपाल, सनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें