फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला में 94 शौचालय पर नहीं हुआ काम शुरू, 51 है अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ ने रमाला गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय का निर्माण नहीं किया । वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन की जानकारी ली। मनरेगा से कोई भी कार्य चलता नहीं मिला। खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी चांदनी सिंह ने रमाला गांव का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की स्थलीय समीक्षा की। इस दौरान मनरेगा से गांव में कार्य होता नहीं मिला। जबकि 55 जॉब कार्डधारक हैं। बीडीओ, ग्राम सचिव और प्रधान को प्रतिदिन मनरेगा से कार्य कराने के निर्देश दिए। शौचालयों की समीक्षा की। गांव को 368 शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया। अभी तक 223 घरों में निर्माण हुआ मिला। जबकि 51 शौचालयों अभी अधूरे हैं। 94 शौचालयों का निर्माण अभी शुरू तक नहीं हुआ। पंचायत सचिव और प्रधान पर नाराजगी व्यक्त कर 15 दिन में अधूरे शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। 94 शौचालयों पर भी जल्द कार्य शुरू कराया जाए। कई जगह सीडीओ को मानक के अनुसार शौचालय नहीं बने लिए। निरीक्षण के दौरान पता चला 118 हैंडपंप है, जिसमें नौ रिबोर योग्य है और 109 ठीक दशा है। सीडीओ ने सभी हैंडपंपों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विधवा, दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा की। सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव को सभी शौचालयों का समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें