फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी के मैदान पर क्रिकेट में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर सत्य युवा ब्रिगेड ने श्री विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका उद्घाटन चेयरमैन विनोद कुमार ने किया। इसमें उद्घाटन मैच वार्ड सात की टीम ने जीता।
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। हारी हुई टीम निराश न हो। लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें। इसमें पहला मैच वार्ड नंबर सात और वार्ड दस टीम के बीच हुआ। इसमें वार्ड सात ने 18 रन से मैच जीता। दूसरा मैच वार्ड नंबर तीन और पांच के बीच खेला गया। वार्ड तीन ने दस विकेट से मैच जीता। तीसरा मैच वार्ड 11 की टीम ने वार्ड आठ को छह विकेट से हराया। चौथा मैच वार्ड दस ने 51 रन से जीत दर्ज की। इसमें टींकू ने 27 गेंद पर 101 रन बनाए। मुख्य अतिथि सभासद और सांसद के प्रतिनिधि रोहित कुमार उर्फ बंटी एवं राजीव गोयल रहे। इसमें महावीर प्रसाद, विजयपाल आर्य, सचिन राजपूत, अरविंद शर्मा, पुलकित गोयल, गिरीश, राहुल, संजय, शुभम, मोंटी, अश्वनी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें