फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर सभास्थल को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। चार अपर पुलिस अधीक्षक और 12 उप पुलिस अधीक्षक लगाए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कमिश्नर प्रभात कुमार और एडीजी प्रशांत कुमार ने सभास्थल का दौरा किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था में कोई चूक नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

किसान दिवस के अवसर पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत के रमाला में आएंगे। इसके लिए पुलिस अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। सभा स्थल को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस अफसर और कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को मेरठ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार, एडीजी डॉक्टर प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार वर्मा, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों ने जनपदीय अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

गैर जनपदों से बागपत में आने लगे पुलिस वाले
रमाला। सीएम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे गैर जनपदों के पुलिस अफसर और कर्मचारी बागपत में आने शुरू हो गए है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार (आज) दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों की ब्रिफिंग होगी। इसके बाद पुलिस वाले अपने-अपने ड्यूटी प्वाईंटों के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

सभा में आने वाले बड़े वाहनों को पहले ही रोका जाएगा
रमाला। एएसपी का कहना है सभा स्थल में बस या अन्य बड़े वाहनों से पहुंचने वालों के वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। बड़ौत की ओर से जाने वाले वाहनों को रमाला के जय पार्वती पब्लिक स्कूल और शामली की ओर से आने वाले वाहनों को न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के पास ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये रहेेंगे तैनात
पद नाम संख्या
एसपी 1
एएसपी 4
डीएसपी 12
एसओ 30
एसआई 200
कांस्टेबल 1000
पीएसी तीन कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें